Gold Price Today: आज सोने-चांदी के दामों में जबदस्त बढोतरी, ग्राहकों को लगा झटका
Gold Price Today, 20 March 2023:
शादी विवाह के सीजन में सोने चांदी के भाव आसमान छूने लगे है। दामों एकाएक बढोतरी होने से ग्राहकों की टेंसन बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार 20 मार्च, 2023 को सोने और चांदी ( Silver Price Update )के दामों में तेजी देखने को मिली है।
सोना 1451 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1477 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा हुआ।सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 68 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59671 रुपये है।
जानकारी के अनुसार (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58220 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह महंगा होने के साथ 59671 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगे हुए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के माध्यम, सोमवार को सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 59432 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54659 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44753 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 34908 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी सोमवार 68250 रुपये की हो गई है। सोना चांदी के दाम बढ़ने से ग्राहकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। कुछ लोगो ने बढ़े दाम के कारण खरीदी टाल दी है। राकेट की रफ्तार से दाम बढ़ते ही जा रहे है।
दिल्ली में सोमवार को 22ct Gold : Rs. 54950, 24ct Gold : Rs. 59930,
Silver Price : Rs. 71800रुपये रहे। इसी तरह से मुंबई में 22ct सोने के दाम Rs. 54800, 24ct Gold : Rs. 59780, Silver Price : 71800 दर्ज किए है।
गरीबों के लिए सोना खरीदना मांगा
बढ़ते सोना चांदी दा में से सबसे ज्यादा परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के लोग है। गरीबों के लिए सोना चांदी के आभूषण खरीदना मांगा हो गया। दामिनी अधिक बढ़ गए कि आभूषण नहीं खरीद पा रहे हैं। मजबूरी में कई लोगों को आभूषण खरीदने को मजबूर होना पड़ता है।
Gold Price Today, 20 March 2023
