13 march 2023 Ka Rashifal: इन राशि वालों के लिए है आज का दिन रहेगा शुभ
Aaj Ka Rashifal 13 march 2023: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और 13 मार्च 2023 सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 11 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आज सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज काम काज के लिए दिन अच्छा रहेगा, धन आगमन के लिए भी दिन अच्छा है, कोई मित्र आज आपका साथ देगा, लेकिन वाणी पर क्रोध थोड़ा हावी रह सकता है, वाणी पर मंगल का प्रभाव रिश्तों में कड़वास पैदा कर सकता है,इसलिए आज अपने शब्दों का चुनाव सही से करें।
शुभ अंक -2
शुभ रंग -मेहरून
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे, मन में चंचलता सी रहेगी,मां से आज सुख संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।आफिस में आज किसी से तर्क वितर्क न करे, लड़ाई का रूप बन सकता है।
पार्टनर के साथ मेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- गहरा गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे, ।पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा व हसी मज़ाक का रहेगा, घूमने फिरने बाहर जाएंगे।लेकिन बाहर का कहते समय ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – ग्रे
कर्क राशि ( Cancer Horoscope Today)
आज नोकरी मैं परिवर्तन, स्थानांतरण, एवं प्रोमोशन का योग बना है। इच्छाएं प्रबल होंगी,जिसके चलते घूमने फिरने दोस्तों के साथ जाएंगे, घर मे किसी पूजा का या शुभ कार्य का आयोजन करवा सकते है, भाग्य आज आपका साथ देगा।अगर आप किसी से लव रिलेशनशिप में हैं तो संभाल कर चलें, ट्रांसपेरेंट रहना आपके रिश्ते को बचा सकता है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हल्का पीला
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे, किसी को बातों को दिल से न लगाएं, दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है।सेहत का ध्यान रखे, मौसम का असर परेशान कर सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग – लाल
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है. कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा, आपकी तारीफ आज आपके जॉब के स्थान में होगी, आज ज़िम्मेदारी का काम मिलेगा जिसे अच्छे से निपटा लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – सफेद
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर होगा, शत्रुओं से सावधान रहें,लव रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। आज काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे, शाम को घूमने फिरने के लिए निकलना अच्छा रहेगा।मन की अशांति को दूर करने के लिए मेडिटेशन करे।
शभ अंक -6
शुभ रंग आसमानी
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
जिस कारण मन उदास रहेगा, हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे, आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा, आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।सरकरी नोकरी के भी प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक -4
शुभ रंग -केसरिया
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope Today)
आज धन लाभ या प्रोपर्टी का लाभ होगा, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है. गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है. ।कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें।राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
आज पार्टनर पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक -7
शुभ रंग – जामुनी
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
परिवार के कार्यों में रुचि लेंगे, धन कमाने पर फोकस रहेगा, वाणी को सयंमित करके बोलें बाकी यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी. जिसमें कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे। आज आपको सामाजिक स्तर पर मान सम्मान मिलेगा।
शुब अंक 2
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि
(Aquarius Horoscope Today)
स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखकर चलें, लापरवाही बड़ी तकलीफ का कारण बन सकती है, आज सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे, धार्मिक यात्रा का भी काफी अच्छा योग है।संतान की और से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
आज जीवन साथी का भाग्य सहयोग करेगा।
शुब अंक -7
शुभ रंग – आसमानी
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आपके कार्य क्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा होगी, आपके कार्यों की सराहना होगी, आज जितने जरूरी काम हैं समय से निपटा लेंगे, इस समय परिवार के किसी सदस्य से कुछ मनमुटाव हो सकता है, पैसा आज किसी को उधार न दें।
आज पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – संतरी
(Rashifal source- news 24)



