Survey Report: चुनाव के पहले आई सर्वे रिपोर्ट ने भाजपा की उड़ाई नींद: मध्य प्रदेश में BJP को मिल रही महज इतनी सीटे

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

मध्यप्रदेश में इसी वर्ष के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के लिए कुछ महीने शेष रह गए हैं। इस बीच आई एक सर्वे रिपोर्ट ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। सर्वे में दावा किया जा रहा है की भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। भास्कर वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार मप्र में पार्टी सर्वे के मुताबिक यह बात सामने आई है कि भाजपा को 100 से कम सीटे मिल रही है। 100 सीटों से काम नही चलने वाला है। बहुमत के लिये 116 सीटे होना जरूरी है।

इस चुनाव में 36 सीटों पर जबरदस्त टक्कर होनी है। इसमें जो बाजी मारेगा उसी की जीत होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मार्च 2020 को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। सीएम फेस बदलने को लेकर भी इन दिनों खूब चर्चाएं चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इसमें निष्कर्ष यह निकला है कि शिवराज सिंह चौहान के बाद ऐसा कोई चेहरा नहीं है जो बीजेपी को प्रदेश में चुनाव जीत सकता है। भाजपा एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को सीएम कैंडिडेट बनाकर चुनाव लड़ सकती है। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा जीत को लेकर पूरी ताकत से मैदान में है। कांग्रेस भी इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button