7 March 2023 Ka Rashifal: आज होलिका दहन के दिन इन राशि वालों की खुलेगी की किस्मत

Aaj Ka Rashifal 7 March 2023:  आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा आज शाम 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

होलिका दहन मुहूर्त: 7 मार्च 2023, मंगलवार को सायं 6.24 बजे से 8.51 बजे तक
भद्रा पुंछा: 01:02:09 से 02:19:29 तक
भद्रा मुखा: 02:19:29 से 04:28:23 तक
होलिका दहन मुहूर्त की अवधि: कुल 2 घंटे 26 मिनट तक।

मेष राशि

विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी ले सकते हैं। दोस्त से जुड़ी कोई खास बात आपको पता चलेगी। आपके अच्छे व्यवहार से ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ेंगे।

  • लकी रंग – मजेंटा
  • लकी नंबर- 1

वृष राशि

आपको मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आपकी रुचि किसी एक चीज़ के प्रति अधिक रहेगी। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई के मामले में मन लगा रहेगा।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 7

मिथुन राशि

किसी काम में आ रही रुकावटों का समाधान माता-पिता के द्वारा मिलेगा। आपको अपना ध्यान भटकने से बचाना चाहिए, अन्यथा कोई अवसर चुक भी सकते हैं। आपकी रुचि किसी नए काम को पूरा करने में रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशियों भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 1

कर्क राशि

आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। आपके अटके हुए कुछ काम आज पूरे हो जायेंगे। आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जो फ्यूचर में आपके काम आयेगा।  शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा जहा पर कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि

अच्छी दिनचर्या का पालन करने से सेहत के मामले में आज आपको अच्छा महसूस होगा। लवमेटस के रिश्तों में और मजबूती आएगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिए गिफ्ट मिल सकता है, जूनियर आपसे सीख लेने की कोशिश करेंगे।  आप हर मौके का बढ़िया फायदा उठाएंगे।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 9

कन्या राशि

किसी अनुभवी की मदद से आपका काम बनेगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने जायेंगे।  किसी मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। अगर आप आर्किटेक्ट हैं, तो आपको आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे, जहां आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 6

तुला राशि

किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। लवमेटस को शादी के बंधन में बंधने के योग बन रहे हैं।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। दोस्तों की मदद से आप कोई घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होगा। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बी दोस्ती चलेगी।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 6

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे।  आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटीज मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 8

मकर राशि

कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। बच्चों के करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 2

कुंभ राशि

अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।  आज लवमेट एक दुसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में नयापन आयेगा। छात्रों को एग्जाम से रिलेटेड कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 9

मीन राशि

बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी।  आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा ध्यान पूर्वक काम करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मिठास बना रहेगा। लवमेट्स डिनर का प्लान बनायेंगे।  आप वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 4

(Rashifal source- India tv)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button