Gold-Silver Rates: फिर लौटी सोने- चांदी की चमक: दाम में आया उछाल

Gold-Silver Rates: 03 March 2023:- विवाह के सीजन में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दो-तीन दिनों तक दामों में गिरावट आने के बाद शुक्रवार को सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो गई।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 03 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है. सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 64 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56091 रुपये है। सोने चांदी के दाम बढ़ने से ग्राहकों की टेंशन बढ़ गई है। महंगाई के चलते कई लोग आभूषण नहीं खरीद पा रहे हैं।

