Gold Price Today: सोना- चांदी के दामों में आई कमी, जाने 10 ग्राम सोने के भाव

Gold price today, 28 February, 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना-चांदी के भावों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है. सोने के भावों में तेजी देखी जा रही है, तो चांदी में कमजोरी बनी हुई है. वहीं, घरेलू वायदा बाजार में सर्राफा की कीमतों में नरमी बनी हुई है. एमसीएक्स पर सोना अप्रैल वायदा 75 रुपये की गिरावट के साथ 55, 401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 154 रुपये की गिरावट के साथ 63,770 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है.
बता दें, बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 55,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. वहीं, चांदी मार्च वायदा 63, 924 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.
ऑयल मिल के संचालक पर जानलेवा हमला… पढ़े खबरे.….. https://www.gyanwani.com/8805/
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के भाव मजबूत बोले जा रहे हैं. हाजिर सोना 3.11 डॉलर की मजबूती के साथ 1,815.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. हाजिर चांदी में 0.13 डॉलर प्रति औंस की कमजोरी दर्ज की गई है और यह 20.65 डॉलर प्रति औंस पर है. बता दें, बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 55,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. वहीं, चांदी मार्च वायदा 63, 924 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.
News source-
https://www.india.com/hindi-news/business-hindi/gold-price-today-28-february-2023-gold-and-silver-prices-down-on-weak-demand-know-10-grams-gold-rates-in-your-city-sone-ke-bhav-5919863/
MP Board Pariksha: कल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, बैतूल में 21 हजार 633 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

