Betul: ऑयल मिल संचालक पर जानलेवा हमला: लहूलुहान हालत में अस्पताल में किया भर्ती

बैतूल- भग्गुढाना ग्रीन सिटी में बीती रात ऑयल मिल संचालक पर अज्ञात ने जानलेवा हमला कर दिया। जिन्हें लहूलुहान हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती किया है। घटना की जानकारी मिलते ही  एसपी सिमाला प्रसाद, एसडीओपी सृष्टि भार्गव, गंज थाना प्रभारी एबी महसकोले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। घटना के संबंध में एसपी ने  जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

थाना प्रभारी श्री महसकोले ने बताया कि ऑयल मिल के संचालक दिनेश अग्रवाल पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। श्री अग्रवाल ऑयल मिल में लहूलुहान हालात में मिले है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती किया है जिनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस के मुताबिक श्री अग्रवाल शाम 6 बजे मिल बंद कर कर्मचारियों के साथ घर निकल गए थे। किसी को तेल की टिन देना था। वे कर्मचारी मोहन पवार के साथ गए थे। पुलिस को मोहन ने बताया कि उसे श्री अग्रवाल ने भग्गुढाना बिजली सब स्टेशन के पास छोड़कर  घर चले गए।वापस ऑयल मिल कैसे आये नही पता। टीआई ने बताया कि श्री अग्रवाल समय पर घर नही पहुँचे तो  बेटे सागर अग्रवाल ने फ़ोन किया तो फ़ोन नही उठाया। जब मिल के कर्मचारियों से बात की तो बताया कि श्री अग्रवाल घर चले गए। बेटे ने जब मिल आकर देखा तो श्री अग्रवाल लहूलुहान हालात में मिले। हमला किसने किया पुलिस जांच कर रही है। हालत गंभीर होने पर अभी बयान दर्ज नही हुए है। पुलिस का कहना है कि जल्दी की घटना के बारे में पता लगा लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से घटना के बारे में पता कर रही है।

28 February 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वालों पर मां लक्ष्मी की बनी है कृपा, होगा धन लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button