Gold Price Today: खुशखबरी, सोने- चांदी के दामों में फिर गिरावट दर्ज, 10 ग्राम सोने का भाव
विवाह के इस सीजन में सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार को सोने चांदी के दामों में कमी आने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार), 27 फरवरी 2023 को सोने और चांदी के दामों में गिरवाट देखने को मिली है. सोने की कीमत 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 63 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 55712 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 63104 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 55957 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 55712 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ते हुए हैं.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 55489 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 51032 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 41784 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 32592 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 63104 रुपये की हो गई है
(News source- aaj tak)

