Chhattisgarh Accident: ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत, 15 लोग गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे। तभी खमरिया में DPWS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।



