Betul: AAP पार्टी के दिल्ली विधायक बोले पूरा कुन्बी समाज आम आदमी पार्टी के साथ है, इस दावे ने मचाई खलबली, समाज के जिलाध्यक्ष ने किया स्पष्ट

बैतूल- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जंगपुरा दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार देशमुख एक दिन के बैतूल प्रवास पर आए उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है कि पूरा कुनबी समाज आम आदमी पार्टी के साथ है।

चुनाव में कुनबी समाज के सपोर्ट से आदमी आम आदमी पार्टी की जीत होगी। श्री देशमुख के इस बयान ने खलबली मच गई है। कुनबी समाज जिले का सबसे बड़ा समाज है और इस समाज के कई लोग अलग-अलग पार्टियों से जुड़े हैं। ऐसी स्थिति में आप पार्टी के विधायक के इस बयान ने सभी को चौका दिया है। क्या पूरा कुनबी समाज आप पार्टी के साथ है  इस बयान को लेकर ज्ञानवानी न्यूज़ ने क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज बैतूल के जिला अध्यक्ष दिनेश मस्की से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक का यह उनका निजी और राजनीतिक बयान है। इससे समाज का कोई लेना देना नहीं है। समाज के लोग हर राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट करते हैं किसी एक पार्टी को सपोर्ट कर जीत दिलाने जैसी कोई भी बात नहीं है। श्री महस्की ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक श्री देशमुख कुनबी समाज से है उन्होंने सामज से अपनी अपेक्षा रखी होगी पर सामज स्पेशल किसी पार्टी को सपोर्ट करेगा ऐसी कोई बात नही है।

20 February 2023 Ka Rashifal: कन्या और कर्क राशि वाले आज स्वास्थ्य को लेकर रहे सचेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button