कैबिनेट की बैठक में CM शिवराज ने लिया फैसला: पूरे प्रदेश में अहाते बंद किए जाएंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी की मांग लेकर कई दिनों से अभियान चला रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार को सख्त संदेश दिया। अब नतीजा यह निकला कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सभी अहाते बंद करने का फैसला लिया है।
प्रदेश में अब शराब दुकानों पर बैठकर शराब नहीं पी सकेंगे। यानी दुकानों से शराब की बिक्री तो होगी, लेकिन वहां बैठकर पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, प्रदेश में सभी अहाते भी बंद किए जाएंगे।
ये निर्णय रविवार को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक में नई शराब नीति पर चर्चा की गई। इसमें अहम फैसले भी लिए गए। बैठक में तय किया गया कि अब धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं, गर्ल्स स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, हॉस्टल से शराब दुकान की दूरी 100 मीटर करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। पहले यह दूरी 50 मीटर थी।



