शिंदे गुट को मिला तीर कमान का चिन्ह: उद्धव गुट को लगा करारा झटका

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Eknath Shinde and uddhav Thakre

महाराष्ट्र में शिंदे गुट  और उद्धव ठाकरे के बीच कई दिनों से चुनाव चिन्ह को लेकर घमासान चल रहा था। आखिरकार चुनाव आयोग ने इस पर फैसला सुनाते हुए विवाद पर पूर्णविराम लगा दिया है।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए शिंदे गुट को असली शिवसेना मान लिया और उन्हें शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह तीर कमान का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद उद्धव गुट को बड़ा झटका लगा है। उद्धव  गुट की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए संजय रावत ने कहा कि देश में लोकतंत्र है ही नहीं यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button