Betul: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिलने पहुचे कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, चर्चाओं का बाजार गर्म

बैतूल- कमलनाथ की सभा के एक दिन पहले कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिलने पहुँचे। इस बात की जानकारी सामने आते ही राजनीति गर्मा गई। लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है। यह मुलाकात शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि विधायक श्री पांसे व्यापारियों के साथ शुक्रवार भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने नागपुर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्री पांसे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की है। इस मुलाकात पर लोग अलग-अलग आकलन कर रहे हैं। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद मुलताई ही नहीं पूरे बैतूल जिले में इसकी खूब चर्चाएं हो रही है। हालांकि शनिवार खेड़लीबाजार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा मे विधायक श्री पांसे  भी पहुँचे और उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। भाजपा की नीतियों को गलत बताया है। विधायक सुखदेव पांसे भाजपा पर जमकर बरसे और कहां की भाजपा ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। कमलनाथ की सरकार ने जिले में कई काम किए और किसानों के कर्ज माफ किया है। पूर्व मंत्री एक तरफ भाजपा की आलोचना कर रहे है वही दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात कर उनकी तारीफ कर रहे है। यही बात लोगो के गले नही उतर रही है। खैर जो भी हो लेकिन राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button