Betul: पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल ने बिना नाम लिए बैतूल विधायक पर बोला हमला

पत्रकार वार्ता

बैतूल- गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल विद्यालय निलय डागा पर जमकर हमला किया है।

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि ओट के लिए कांग्रेस के एक नेता ने गढ़ा डेम के किसानों को 4 गुना मुआवजा देने की बात कही थी। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार रही किसानों कुछ नही मिला। इस तरह से भाजपा कभी जनता से झूठे वादे नही करती है।कांग्रेस ने झूठे वादे करके सरकार बनाई थी । दरअसल कांग्रेस विधायक ने चुनाव के समय किसानों को चार गुना मुआवजा देने की बात कही थी। पूर्व सांसद की बात को पत्रकार कुछ समझ पाते उसके पहले हो श्री खण्डेलवाल ने बात को पलट दिया और कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खेड़ी में आयोजत सभा मे कहा था कि चार गुना मुआवजा देंगे। भाजपा ने कमलनाथ के आगमन को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमे सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,  ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार प्रमुख रूप से मौजूद थे। भाजपाइयों ने कमलनाथ को जनता के साथ वादों की याद दिलाई और कहा कि 15 महीने की सरकार में कुछ नही किया। कमलनाथ जनता से वोट मांगने तक का अधिकार खो चुके है। कमलनाथ ने जनता की हित मे चल रही कई योजनाओं को बंद कर दिया था। भाजपा की सरकार आते ही फिर से योजनाएं शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button