Betul:5 डिग्री तापमान, कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जा रहे बच्चे: स्कूलों में छुट्टी को लेकर कलेक्टर ने कही यह बात

बैतूल- जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया है। स्कूली बच्चे ठंड में स्कूल जाने को मजबूर है। हालांकि कुछ दिन पहले ठंड को देखते हुए स्कूलों से समय को बदला गया है। स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित हो रहे है। लेकिन ठंड के तेवर और अधिक बढ़ गए हैं। फसलों पर ओस की बूंदे जमने लगी है। इस बीच भी स्कूल जारी है। ऐसे में बच्चों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
इनका कहना है….
आज तापमान कम हुआ है तापमान 5 डिग्री से नीचे आता है और स्थिर बना रहता है तो प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में छुट्टी करने का निर्णय ले सकते है। सोमवार को टीएल की बैठक में छुट्टी को लेकर निर्णय लेंगे।
अमनबीर सिंह बैस कलेक्टर बैतूल



