FIFA World Cup : फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराया: 36 साल बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन

(FIFA World Cup)

लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया। अर्जेंटीना ने रविवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। तय 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही थी। एक्स्ट्रा टाइम के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। फाइनल में मेसी ने दो गोल किए। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे ने हैट्रिक जमाई।

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले उसे 1986 में खिताबी कामयाबी मिली थी। अर्जेंटीना का यह ओवरऑल तीसरा खिताब है। टीम 1978 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। वहीं, फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रहा गया। टीम 2018 में चैंपियन बनी थी। फ्रांस दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हारा है। इससे पहले उसे 2006 में इटली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी।

अब देखें पेनल्टी शूटआउट का रोमांच

  • 1-0 : फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा।
  • 1-1 : अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड पर गोल दागा।
  • 1-1 : फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टीनेज ने रोक लिया।
  • 2-1 : अर्जेंटीना के पाउलो डीबाला ने गोल दागा।
  • 2-1 : फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए।
  • 3-1 : अर्जेंटीना के लीएंड्रो पेरेडेस ने गोल दागा।
  • 3-2 : फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागा।
  • 4-2 : अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया।
  • एम्बाप्पे ने जीता गोल्डन बूट
    फाइनल में 3 गोल के साथ एम्बाप्पे के इस वर्ल्ड कप में 8 गोल हो गए। उन्हें टूर्नामेंट का गोल्डन बूट अवॉर्ड मिला। उनके बाद अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने टूर्नामेंट में 7 गोल दागे। मेसी ने टूर्नामेंट में 3 असिस्ट भी किए। अपनी टीम को जिताने वाले मेसी को इस प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को दिया जाता है। अर्जेंटीना के ही गोलकीपर एमिलियो मार्टीनेज को गोल्डन ग्लव्स अवॉर्ड मिला।
  • 90 मिनट में 2-2 था स्कोर
    90 मिनट तक स्कोर लाइन 2-2 से बराबर थी। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमों ने 1-1 गोल दागे। 90 मिनट में दोनों टीमों से 4 गोल आए थे। अर्जेंटीना के लिए फर्स्ट हाफ के 23वें मिनट में लियोनल मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने गोल दागे। वहीं, फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने 97 सेकेंड में 2 गोल दागकर स्कोर लाइन 2-2 से बराबर कर दी। एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी से और 81वें मिनट में फील्ड गोल दागा।
  • न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button