MP: बैतूल सहित मध्य प्रदेश के 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, कड़ाके की ठंड ने कंपकंपाया

बैतूल। मप्र के कई जिले शीतलहर की चपेट में है । मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 5 जिलों में शीतलहर चलने की एडवाइजरी जारी की है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने कंपकंपा दिया है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद सोमवार को तापमान 8 डिग्री पर स्थिर हो गया। दिन और रात में ठंड के तेवर जारी है। रात में इतनी अधिक ठंड पडऩे लगी कि लोग अलाव जलाने को मजबूर हो गए है। सोमवार का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवायजरी में बताया कि बैतूल में शीत लहर चलने की संभावना है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत से 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है जिसके कारण समूचा जिला ठंड की चपेट में है। उत्तर पहाड़ी क्षेत्र में जैसे ही बर्फबारी होगी इसका असर जिले में भी देखने को मिलेगा। दिन में धूप तो खिल रही, लेकिन इसके बावजूद भी ठंड का एहसास होने लगता है। लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर है। शाम ढलते ही ठंड अपने तेवर दिखाना शुरू कर देती है। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देना लगा है। बुजुर्गो और बच्चों को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है। लगभग 4 वर्ष बाद जिले में नवम्बर माह में तापमान सबसे कम 8 डिग्री पर पहुंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button