कृषि मंडी में अब इस तरह से होगी खरीदी,किसानों के लिए काम की खबर

कृषि मंडी का निरीक्षण करते एसडीएम
  • बैतूल- सोमवार को कृषि मंडी बडोरा में ढेर लगी उपज की खरीदी नही करने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम केसी परते ने कुछ दिनों के लिए व्यवस्था बनाई है। जिसमें निर्णय लिया गया कि जो किसान ट्राली में खुला उपज डालकर लेकर आएंगे ऐसे किसानों की उपज सबसे पहले खरीदी जाएगी। जो छोटे किसान बोरे में भरकर उपज लाएंगे उनकी उपज बाद में खरीदी जाएगी। यह कुछ दिनों के लिए व्यवस्था बनाई गई है, ताकि बोरे में भरकर उपज लाने वाला किसान भी परेशान न हो। एसडीएम ने बताया कि दीपावली जैसे त्यौहार को देखते हुए तात्कालीन व्यवस्था बनाई है। मंडी की व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा कर समस्या का हल निकालेंगे।
  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button