बैतूल- जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि माह अक्टूबर 2022 से वितरण केन्द्र बैतूल शहर जोन-1, बैतूल शहर जोन-2, सारणी, मुलताई (शहर), रायआमला, मुलताई (ग्रामीण), घाटबिरोली, बैतूल (ग्रामीण), बैतूल बाजार, बिसनूर, बोरदेही, प्राभातपटटन, अम्बाडा, आमला (शहर), दुनावा, झल्लार, भैंसदेही के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कंपनी निर्देशानुसार बिजली बिल की व्यवस्था पेपरलेस की जा रही है, अब बिल वाटसअप मेसेज या ई-मेल के माध्यम से ही भेजे जायेंगे जिन्हें उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाईन कंपनी के पोर्टल (https://services.mpcz.in/Consumer/#/ViewPayBillApp/bill-Payment ) पर या अपने मोबाईल के माध्यम से (Phonepe, Googlepe, paytm, Upay app etc.) भर सकते है अथवा वितरण केन्द्र, एम.पी. ऑनलाईन, सीएससी सेंटरों पर / ए.टी.पी. मशीनों के माध्यम से भरे जा सकते हैं । इसमें किसी भी उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई होती है तो वे अपने किसी भी पुराने बिल की प्रति लेकर विद्युत वितरण कंपनी के संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर ऑन लाईन बिल भरने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं एवं जरूरी होने पर बिल की प्रति भी प्राप्त कर सकते हैं।