
बैतूल- पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद कई दिनों से आरोपी फरार था। पुलिस के मुताबिक नितेश उर्फ कालू जो अपनी पत्नि पूनम की हत्या कर विगत एक माह से फरार था। जिसकी रिश्तेदारी में तलाश की जो नही मिल पा रहा था। मुखबिर द्वारा आरोपी राखड़ डेम सारनी के पास होना बताया जिसको गठित टीम द्वारा राखड़ डेम के पास से गुरुवार गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ मे बताया की वह हत्या के बाद खण्डरी एवं जंगलो में छिपकर रहता था । एवं एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने वाला था। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, सउनि रामेश्वर सिहं, श्रीकांत वर्मा, प्रआर 211 देवेन्द्र प्रजापति, आर. 617 अजय ग्यासवंशी, 366 धीरज काले, 367 हेमंत अहके, 01 रोहित नवरेती, 725 राहुल रावतेल, 303 दुर्गेश, 316 शुभांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Back to top button