रक्तदान से बड़ा कोई नेक कार्य नही हो सकता-विकास

बैतूल- रक्तदानजीवनदान आज भाजपा के मंडल अध्यक्ष विक्रमवैध के जन्मदिन के अवसर पर एक छोटी बच्ची जिसको सिकरसेल की बीमारी थी। बच्ची को AB+ पाजेटिव ब्लड रक्त मित्र विकास मिश्रा के द्वारा दिया गया।इसके अलावा एक यूनिट पूर्व पार्षद को आवश्यकता होने पर जुबेर खान ने O पाजेटिव रक्त का रक्तदान किया। नितेश कापसे ने B+ एक छोटी बच्ची के लिए रक्तदान किया। आज विक्रम वैद्य ने सभी लोगो से अपील की है कि आप सभी लोग अपने खाश शुभ चिंतक के शुभ दिवस पर रक्त दान कर मनाए,इस अवसर पर जिला अस्पताल में रवि लॉट,शारिका खान,फारूक भाई, रितेश राठौर,शाहिद बाबा उपस्थित रहे।


