आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिसनूर मुलताई आठनेर मार्ग पर शुक्रवार शाम में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया है। मामले में क्षेत्रीय जनपद सदस्य शरद प्रफुल्ल ठाकरे ने पुष्टि करते हुए बताया है कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे अन्य लोगों की सहायता से सीएससी केंद्र आठनेर उपचार हेतु भिजवा दिया गया है। हादसा शुक्रवार शाम लगभग 8 बजे का है। घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि उक्त मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी बिजली विभाग सब स्टेशन के सामने हुए हादसे में उक्त घायल युवक का नाम एवं ग्राम का पता नहीं चल पाया है हालांकि खबर लिखे जाने तक उक्त घायल युवक को उपचार हेतु पास स्थित आठनेर सीएचसी केन्द्र में भिजवाया गया है हालांकि अभी थाना निरीक्षक अजय सोनी ने मामले में पुष्टि नहीं की है।