युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गूगल फ़ाइल फ़ोटो
  • बैतूल। रविवार दोपहर को कालापाठा क्षेत्र में दो युवकों को बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि एक युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। गंज थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि ग्रीन सिटी निवासी राहुल पिता गुलाब राव भुमरकर (22) का शिवम पवार के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शिवम ने राहुल पर हमला कर दिया। युवक के पेट में चाकू के गंभीर निशान आए है और पेट की अतडिय़ा बाहर निकल गई है। जानकारी मिलते ही गंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक विवाद का कारण पैसे के लेनदेन का होना बताया जा रहा है। पैसे को लेकर दोनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि शिवम ने चाकू से हमला कर दिया। गंज थाना प्रभारी श्री प्रकाश ने बताया कि इस विवाद के संबंध में दोनों पक्षों के विवाद में बयान दर्ज किए जाएंगे। चाकू से हमला करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया जाएंगा। इधर जिला अस्पताल में भर्ती युवक राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button