Advertisement

अपने वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को नहीं जीता पाए और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने कई नेताओं की टपक रही है रार

  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने इस्तीफे की पेशकश क्या की कई कांग्रेसियों की अध्यक्ष बनने के लिए रार टपक रही है। जिले में जब से जनपद पंचायत जिला पंचायत और नगर पालिका ,नगर परिषद के चुनाव हुए और कांग्रेस को हार मिली है । तब से कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेसियों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही हराने के आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। कांग्रेस ने जिला प्रवक्ता हेमंत पगारिया को पद से हटा दिया। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरू शर्मा ने इस्तीफा देने की बात कही है लेकिन क इस्तीफा मंजूर नहीं किया। पार्टी के खिलाफ काम करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण गोठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कारण बताओ नोटिस वापस ले लिया और कुछ नहीं हुआ। अब खुद कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने इस्तीफे की पेशकश की है। इसके बाद कांग्रेस में अंदर ही अंदर अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर कई कांग्रेसियों के मन में लड्डू फूटने लगे हैं। कई कांग्रेस के नेता अपने आपको अध्यक्ष की दौड़ में देख रहे हैं। अध्यक्ष को लेकर कुछ भी हो लेकिन वास्तविक बात यह है कि जब श्री शर्मा जिला अध्यक्ष बने तो पार्टी को विधानसभा चुनाव में एक बड़ा फायदा मिला और 5 में से 4 सीटें कांग्रेस ने जीती। जब कांग्रेस में गुटबाजी सामने आती श्री शर्मा ने दोनों पक्षों को समझा कर एक माला में पिरोने का काम किया है। कई कांग्रेसी नेता तो अपने आपको अध्यक्ष की दावेदारी में समझ रहे लेकिन उनको यह नहीं मालूम कि वे अपने वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को भी नहीं जीता पाए।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button