Betul Road Accident :  सडक़ हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Betul Road Accident: Two youths die tragically in road accidents; police have launched an investigation.

Betul Road Accident :  बैतूल। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पट्टन तहसील क्षेत्र में सडक़ हादसा हुआ जिसमें हरि प्रसाद पिता गंगाप्रसाद उईके (33) बेलिया महू डांडी जिला ङ्क्षछदवाड़ा सडक़ हादसे में घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया, यहां से जिला अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान हरिप्रसाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक क्रेन पर काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

दूसरा सडक़ हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र मुर्गी चौक पर हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेन्द्र पिता सुखदेव उच्चसरे (24) निवासी भैसदेही घायल हो गया था, उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button