Betul News : चल समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Betul News: Knife attack during a procession, police investigating the case
Betul News :चल समारोह के दौरान बैतूलबाजार में चाकूबाजी हुई है जिसमें एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। बैतूलबाजार थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि मोहित पवार को कार्तिकेय नाम के युवक ने पीठ में चाकू मार दिया। जिसे गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल भर्ती किया है। कार्तिकेय के साथ युवराज ने गाली गलौच की। पीडि़त की शिकायत पर बैतूलबाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली थाना क्षेत्र में भी विवाद की घटना सामने आई है। कुछ युवकों के बीच विवाद होने और चाकू चलने की जानकारी सामने आई। हालांकि पुलिस ने चाकूबाजी की घटना से इंकार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि कोई धुर्वे नाम के एक युवक के साथ कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की है। हाथ का कड़ा लगने से युवक को चोट आई है। फरियादी युवक नशे में होने के कारण पूरी जानकारी नहीं ले पाए है। संबंङ्क्षधत युवक को बुलाकर विवाद की जानकारी ली जाएगी। युवक को कड़े से चोट आई है, विवाद में चाकूबाजी नहीं हुई।



