ग्राम सिरडी के युवक का ग्राम बिसनुर के कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

  • बैतूल- आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं के बाहर निकाला। मृतक युवक की शिनाख्त ग्राम सिरडी निवासी सतीश उर्फ दुल्या मालवीय के रूप में कई गई है। जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार सुबह 9 बजे कालेज जाने का कहकर घर से निकला था। जिसका शनिवार दोपहर को शव कुएं में मिला है। युवक बिसनुर छत्रपति शिवाजी महाराज स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ था। युवक ने आत्महत्या किया उसकी हत्या की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    फ़ोटो- गुमशुदा का कुएं में मिला शव

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button