MP BJP Performance:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस को दी.. दो-दो हाथ करने की खुली चुनौती

MP BJP Performance: BJP State President Hemant Khandelwal gave an open challenge to Congress to fight.

 

 

MP BJP Performance:  दिल्ली में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया जिसके खिलाफ बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता भोपाल में सड़कों पर उतर गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता रेड क्रॉस चौराहा के पास पहुंचे यहां से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रेड क्रॉस चौराहा पर ही रोक दिया आगे नहीं बढ़ने दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कांग्रेस को खुली चुनौती दी की कांग्रेस अराजकता को बंद करें अन्यथा भाजपा  विचारों से हो, संघर्ष से हो, भाषणों से हो या फिर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पूरे देश में अराजकता फैलाना चाहती है। लोकतंत्र का मजाक उड़ाते है। दूसरे देश मे जाकर भारत की बुराई करते है। भाजपा देश का अपमान बर्दाश्त नही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button