Betul Pension News : बैतूल में 83 हजार दिव्यांग , वृद्धाजन और विधवा महिलाओं को 3 महीने से नहीं मिली पेंशन, आर्थिक संकट हुआ खड़ा

Betul Pension News: 83,000 differently-abled individuals, elderly citizens, and widows in Betul have not received their pensions for three months, leading to a financial crisis.

Betul Pension News :  जिले में कई वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा महिलाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सहारे है। पिछले 3 महीने से पेंशन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट की स्थिति खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक बैतूल में लगभग 83000 दिव्यांग, वृद्ध जन और विधवा महिलाएं हैं। इन सभी को अप्रैल माह से पेंशन नहीं मिली है। पेंशन नहीं मिलने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वृद्धाजन सेहत अच्छी नहीं होने पर पेंशन की राशि दवाई  और अन्य  पर खर्च पूरे करने पड़ती है। ऐसे में वृद्धजनों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
पोर्टल के कारण अटकी पेंशन
जानकारी के मुताबिक पेंशन के लिए सरकार ने एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल में अपडेशन का काम जारी है जिसके कारण पेंशन पिछले 3 महीने से नहीं मिल पाई है।पोर्टल में सभी पेंशन धारियों की जानकारी अपडेट की जा रही है। पोर्टल के माध्यम से वृद्ध जनों के सीधे खाते में राशि आएगी। संभावना है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह तक पोर्टल अपडेशन का काम पूरा हो जाएगा और पेंशन आ जायेगी।
इनका कहना है…..
अप्रैल माह से दिव्यांग वृद्ध जन और विधवा महिलाओं को पेंशन नहीं मिली है। इस महीने की आखिरी तारीख तक पेंशन मिलने की संभावना है।
रोशनी वर्मा उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button