Betul News : गंज पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा, तेलंगाना से आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार के जेवरात बरामद

Betul News: Ganj police solved the theft case, arrested the accused from Telangana, recovered jewellery worth Rs 90,000.

Betul News : बैतूल के ग्रीनसिटी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए गंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को तेलंगाना से पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को फरियादी गोविंदराव मोकलकर निवासी ग्रीनसिटी सेक्टर-बी, गंज ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 97/26 के तहत धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक की पहचान सोनु उइके निवासी ओझाढाना, गंज के रूप में हुई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तेलंगाना के जागित्याल आम मंडी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तेलंगाना रवाना हुई और आरोपी को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे एवं घर से सोने के कान के टॉप्स, चांदी की पायल, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति, दो चांदी के सिक्के और सोने के 34 मोती बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी को 20 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सतर्क और सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button