Fake Mobile Sales : कही आपके हाथ में नकली मोबाइल तो नही?, इन बड़े नामचीन कंपनियों के बन नकली मोबाइल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Fake Mobile Sales: Are you holding a fake mobile phone? Police busted a racket of fake mobile phones made by these big name companies.

Fake Mobile Sales :  दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में चल रहे नकली मोबाइल कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जी मोबाइल तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ओप्पो, रियलमी और वनप्लस जैसी नामी कंपनियों के मोबाइल की हूबहू नकली कॉपी बनाकर उन्हें असली पैकेजिंग में बेच रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करोल बाग क्षेत्र में बड़े स्तर पर नकली मोबाइल और पैकेजिंग सामग्री तैयार की जा रही है। इसके बाद अपराध शाखा की एंटी गैंग स्क्वॉड (एजीएस) टीम ने रेगरपुरा इलाके में स्थित दो गोदामों पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि यहां नकली मोबाइल की पैकिंग और ब्रांडिंग का काम किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों गोदामों को सील कर दिया।

Oplus_131072

इसके अलावा मोती नगर स्थित एक फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की गई, जहां मोबाइल कंपनियों के नाम से फर्जी पैकेजिंग बॉक्स तैयार किए जा रहे थे। मौके से आठ मशीनें जब्त की गईं, जिनका इस्तेमाल पैकिंग सामग्री बनाने में हो रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली मोबाइल की सप्लाई किन बाजारों और दुकानों तक की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button