Betul News : बैतूल के बर्राढाना में भीषण आगजनी, एक दर्जन से अधिक मकान जलकर खाक
Betul News: Massive fire in Barradhana of Betul, more than two dozen houses burnt to ashes.

Betul News : बैतूल जिले की भीमपुर तहसील के मोहदा क्षेत्र अंतर्गत बर्राढाना गांव में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज आंधी और तेज हवाओं के बीच खाना बनाते समय उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आग तेजी से पूरे गांव में फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते 15 से अधिक मकान जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में गांव का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा आ गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
घटना के दौरान कई गैस सिलेंडर फटने की भी खबरें सामने आई हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग की भयावहता के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई।
मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



