Betul News : बैतूल कलेक्टर का एक्शन, बिना ई-टोकन के उर्वरक विक्रय करने पर 24 फर्मों के उर्वरक लाइसेंस किए निलंबित, तीन समिति प्रबंधकों पर गिरी गाज

Betul News: Betul Collector's action, fertilizer licenses of 24 firms suspended for selling fertilizer without e-token, three committee managers punished

Betul News : बैतूल म.प्र. शासन कृषि विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में अप्रैल 2026 से खाद का वितरण अब ई-विकास प्रणाली के तहत ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का वितरण प्रारंभ किया गया है। बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा लगातार ई विकास प्रणाली से खाद वितरण  की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। ई विकास प्रणाली से ही खाद वितरण के सख्त निर्देश के बावजूद भी 01 अप्रैल 2026 के बाद कतिपय समितियों द्वारा बिना ई-टोकन से खाद वितरण किया जाना पाया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा तत्काल विषय को संज्ञान में लिया जाकर ऐसी समितियों के कर्मचारीयों / अधिकारीयों पर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए।

जिसके पालन में ऐसी 03 समतियों अंधारिया, सोनेगांव एवं डंगारिया के प्रबंधकों को निलंबित किया गया तथा 01 प्रभारी कर्मचारी को सेवा से पृथक करने का नोटिस दिया गया। साथ ही जिले के सभी कृषकों से आग्रह किया गया हुआ शत् प्रतिशत ई-विकास पार्टल पर ई-टोकन के माध्यम से ही खाद प्राप्त करें , ताकि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में किसानों को लाभन्वित किया जा सके।

किसान कल्या‍ण तथा कृषि विकास उप संचालक डॉ.आनंद कुमार बडोनिया ने बताया कि 3 अप्रैल को आईएफएमएस पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 24 खुदरा विक्रेताओं द्वारा उक्त निर्देशों का उल्लंघन कर कुल 94.359 मीट्रिक उर्वरक विक्रय किये जाने पर उक्त फर्मों के उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किये गये है। उप संचालक कृषि डॉ. बडोनिया ने बताया कि शासन के  आदेश की अवहेलना किये जाने के फलस्वनरूप कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 (1) तथा उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 35 के तहत उक्त कार्यवाही की गगई है। उर्वरक वितरण, विक्रय पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

-इन फर्मों के लाइसेंस किए निलंबित

निर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर प्राथमिक सहाकारी समिति अंधारिया, सोनेगांव, डंगरिया निजी विक्रेता में परमानंद चंद्रगोपाल खंडेलवाल बडोरा, पीसी खंडेलवाल बैतूल गंज, हरीदास किराना स्टोर चोपना, विक्की ट्रडर्स डोढरामउ,अन्नपूर्णा ट्रेडर्स आमडोह चोपना, रावत कृषि सेवा केन्द्र ढूमुर, कमलप्रसाद दिनानाथ साहू खेडलीबाजार, वासू खाद भंडार बोरदेही, गोपी साहू कृषि सेवा केन्द्र रतेडाकला, सुमित खाद विक्रय केन्द्र  मालेगांव, सूर्यवंशी कृषि सेवा केन्द्र जमदेही कला, वैष्णवी कृषि सेवा केन्द्र मुलताई, दिव्यांशु खाद भंडार बोरदेही, पंकज कृषि सेवा केन्द्र चिचोली, गायत्री कृषि सेवा केन्द्र चिचोली, तेजस कृषि सेवा केन्द्र खेडीकोर्ट, दीक्षा कृषि सेवा केन्द्र गोहाची, जय गुरूदेव कृषि सेवा केन्द्र सोहागपुर, मार्का एफपीसी लिमि. शीतलझिरी, कृषि सेवा केन्द्र खेडलीबाजार, मां यमुना कृषि सेवा केन्द्र मोही के लाइसेंस में लंबित किए गए है।
 
Betul Road Accident : बैतूल में हुए दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button