MP Weather Alert : भोपाल, नर्मदापुरम सहित एमपी के 46 जिलों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: Rain Alert with Thunderstorms and Strong Winds Issued for 46 Districts of MP, Including Bhopal and Narmadapuram.

MP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के नीमच, मुरैना, श्योपुरकला, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, मैहर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
अगले 24 घंटे के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा झाबुआ में तेज बारिश और झंझावात का येलो अलर्ट जारी किया है।

5 अप्रैल को बारिश के आसार
5 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं आंधी और बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है।
6 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश
6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
7 अप्रैल को इन जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
7 अप्रैल से 8 अप्रैल के दौरान मौसम और ज्यादा सक्रिय रहेगा। राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं बैतूल, गुना, अशोकनगर, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

8 अप्रैल को वज्रपात के साथ होगी बारिश
8 अप्रैल को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
जिले में झमाझम बारिश फसलों को नुकसान
बैतूल। मध्यप्रदेश में एक साथ चार सिस्टम सक्रिय हो गए है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है, जिसमें तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। शनिवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर 2.30 बजे जिला मुख्यालय पर तेज बारिश होना शुरू हो गई। मुख्यालय के अलावा अन्य ब्लॉकों में भी बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए है। बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। बारिश के कारण फसल कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण किसान खासे परेशान है। शुक्रवार शाम को भी कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के समाचार मिले है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 5 से 6 अप्रैल तक बारिश का मौसम बना रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण जिले वासियों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बैतूल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इधर न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री से लुड़कर 19 डिग्री पर पहुंच गया।
मुलताई में जमकर ओलावृष्टि
शनिवार दोपहर को मुलताई के आसपास क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि होने के समाचार मिले हैं। दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और परमंडल सहित आसपास क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि के कारण सड़क सफेद हो गई।



