Betul News : इलाज के बहाने आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
Betul News: Accused doctor arrested for molesting tribal girl on the pretext of treatment
Betul News : बैतूल जिले के थाना मुलताई पुलिस द्वारा एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को एक आदिवासी युवती द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उपचार हेतु प्रभात पट्टन स्थित एक निजी क्लिनिक में जाने पर आरोपी डॉक्टर द्वारा जांच के बहाने क्लीनिक का दरवाजा बंद कर अनुचित व्यवहार एवं छेड़छाड़ की गई। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 218/26 अंतर्गत धारा 74, 75(2), 76, 63, 64 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट* की प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी डॉ. अश्विन मालवीय (उम्र 46 वर्ष, निवासी प्रभात पट्टन) को उसके क्लिनिक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार सहित थाना मुलताई पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



