Betul Power Cut : 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बैतूल के अलग-अलग क्षेत्रो में होगी बिजली कटौती, जाने सम्पूर्ण जानकारी
Betul Power Cut: From April 4 to April 12, there will be power cuts in different areas of Betul, know the complete details.
Betul Power Cut : बिजली कंपनी द्वारा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों में 11 केव्ही लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। 4 अप्रैल को 11 केव्ही खंजनपुर फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक अर्जुन नगर, खंजनपुर, टेलीफोन कॉलोनी, विकास नगर, कालापाठा, दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, सुयोग कॉलोनी, सरस्वती स्कूल, डिपो रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार 5 अप्रैल को 11 केव्ही गंज फीडर में प्रातः 8 बजे से दोपहर 11 तक आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉक्टर मुले, गुरुद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉक्टर लश्करे, बीएसएनल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर हाउसिंग बोर्ड, गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
6 अप्रैल को 11 केव्ही ग्रीन सिटी फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 8 से दोपहर 11 बजे तक विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गू ढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेंनिंग सेंटर, जजेस कॉलोनी, मांझी नगर, तिवारी पेट्रोल पंप के पास तथा 7 अप्रैल को 11 केव्ही काला पाठा फीडर में प्रातः 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
8 अप्रैल को 11 केव्ही सोनाघाटी फीडर में मेंटेनेंस के चलते प्रातः 8 से दोपहर 11 बजे तक कोसमी फाटक, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सोनाघाटी मैं विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार 9 अप्रैल को 11 केव्ही रामनगर फीडर में प्रातः 8: से दोपहर 11 बजे तक रामनगर, गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जयप्रकाश वार्ड, खाखरा जामठी तथा 12 अप्रैल को 11 केव्ही कोसमी फीडर में प्रातः 8 से दोपहर 11 बजे तक कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंधक जोन-1 के अनुसार किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



