Agniveer Recruitment : भारतीय सेना अग्निवीर में भर्ती के लिए आवेदन करने के अंतिम तिथि 10 अप्रैल

Agniveer Recruitment: Last date to apply for recruitment in Indian Army Agniveer is 10th April.

Oplus_131072

Agniveer Recruitment :  भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर पदों पर चयन के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू है, जो 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। तिथियों में किसी भी प्रकार का बदलाव वेबसाइट के माध्यम से ही सूचित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित रूप से किया जाएगा। हालांकि परीक्षा की अंतिम तिथियों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। इसके लिए www.Joinindianarmy.nic.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस भर्ती में मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्ना, राजगढ़, सिवनी और विदिशा सहित अन्य जिलों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button