MP Board Exam Evaluation : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम इस तारीख को हो सकता है जारी, तैयारियां शुरू
MP Board Exam Evaluation: The results of class 10th and 12th board exams may be released on this date, preparations begin

MP Board Exam Evaluation : माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। तीसरे चरण का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है। इस वर्ष मध्य प्रदेश में 16 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए। 90 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करना है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 18000 शिक्षकों को लगाया गया है। 70% उत्तर पुस्तिका की जांच का काम पूरा हो चुका है। 23 मार्च से मूल्यांकन का चौथा और अंतिम चरण शुरू किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक समय पर मूल्यांकन कार्य हुआ तो 14 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो सकते हैं।
*Betul Road Accident Today : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल* https://www.gyanwani.com/36638/
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
👇👇👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb4HHwcJUM2VF4Qn3w2n
*ज्ञानवाणी न्यूज बैतूल*



