MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में बदला मौसम, 29 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Weather changes in Madhya Pradesh, alert of rain with thunder and lightning in 29 districts

Oplus_131072

MP Weather Alert :  भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव आ गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश के आसार बने हैं। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, भोपाल, रायसेन, सिहोर, देवास , विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी जिलों मे गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। 

बड़वानी और खरगोन जिले में बारिश
रविवार की शाम को मध्य प्रदेश के बड़वानी और खरगोन जिले में कई जगह तेज बारिश हुई जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। बड़वानी जिले में कई जगह ओलावृष्टि होने के समाचार भी मिले हैं।

31 मार्च को मध्य प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, बैतूल छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। 

बैतूल में भी बदला मौसम
बैतूल जिले में भी सोमवार को मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है। 

1 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 1  अप्रैल को खरगोन खंडवा बुरहानपुर हरदा नर्मदा पुरम बैतूल छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी बालाघाट मंडला डिंडोरी और अनूपपुर जिले में तेज से मध्यम बारिश होने और हवाएं चलने की संभावना है। 
2 अप्रैल को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदा पुरम ,बैतूल ,पांढुर्णा,  छिंदवाड़, सिवनी, बालाघाट जिले में बारिश की संभावना बनी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button