Anil Ambani News: उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित लग्जरी बंगले को ईडी ने किया कुर्क, 3,716 करोड़ की है कुल संपत्ति

Anil Ambani News: Industrialist Anil Ambani's luxury bungalow in Mumbai has been attached by the Enforcement Directorate (ED), with total assets worth Rs 3,716 crore.

Anil Ambani News :  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित लग्जरी बंगले ‘एबोड’ को प्रोविजनल अटैचमेंट के तहत कुर्क कर लिया है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है।
यह पूरा मामला Reliance Communications (RCOM) से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड से संबंधित है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कंपनी पर बैंकों से लिए गए हजारों करोड़ रुपये के लोन में अनियमितताओं और राशि के कथित डायवर्जन के आरोप हैं। करीब 40 हजार करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच जारी है।
पाली हिल के पॉश इलाके में स्थित 66 मीटर ऊंचा यह बंगला 17 मंजिला है और देश के सबसे महंगे निजी आवासों में गिना जाता है। ED द्वारा जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के बाद अब इस संपत्ति की बिक्री या ट्रांसफर पर रोक लग गई है।
RCOM पिछले कई वर्षों से वित्तीय संकट से जूझ रही है और कंपनी दिवाला प्रक्रिया (IBC) के तहत है। जांच के दौरान ED पहले भी अनिल अंबानी से पूछताछ कर चुकी है।
कानूनी प्रावधानों के तहत यदि अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित होते हैं, तो बैंकों की बकाया राशि की वसूली के लिए संपत्ति की नीलामी की जा सकती है। हालांकि, इस आदेश के खिलाफ संबंधित पक्ष को ट्रिब्यूनल या हाईकोर्ट में अपील करने का अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button