Betul Road Accident : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक घायल

Betul Road Accident: Young man dies tragically in road accident, one youth injured

Betul Road Accident :  बैतूल के सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जावरा जोड़ के पास सोमवार की रात को अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में लाखापुरा निवासी सोनू पिता दाखली कवड़े (25) की मौत हो गई। रामदयाल नाम का एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया।

पुलिस के मुताबिक युवक अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्त के साथ ग्राम जावरा गया हुआ है। लौटते समय बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button