India vs Pakistan T20 World Cup : आज भारत और पाक के बीच होगी भिड़ंत, बारिश को लेकर आया ताजा अपडेट
India vs Pakistan T20 World Cup: Today there will be a clash between India and Pakistan, the latest update regarding rain has come.

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 : आज 15 फरवरी शाम को T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले पिछले साल एशिया कप के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था।
कोलंबो में शाम 7 बजे से खेले जाने वाले मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 50% बारिश की संभावना जताई है, हालांकि मैच के समय बारिश की आशंका करीब 10% बताई गई है।
भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। 28 सितंबर 2024 को खेले गए उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।
संभावित भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।
संभावित पाकिस्तानी टीम: सईम अय्यूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।



