Betul Board Exams 2026 : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण 127 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Betul Board Exams 2026: Distribution of confidential material for class 10th and 12th board exams, exams to be held at 127 centres

Betul Board Exams 2026 :  बैतूल मे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को उत्कृष्ट स्कूल में बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण किया। परीक्षा के लिए 127 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन परीक्षा की सामग्री का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को उत्कृष्ट स्कूल में सुबह से ही गोपनीय सामग्रियों के लिए केंद्र अध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्षों का पहुंचना शुरू हो गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोपनीय सामग्री का वितरण शुरू किया गया। पहले दिन 102 केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण किया गया। प्रश्र पत्र केंद्र अध्यक्षों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में रखा जाएगा। परीक्षा के दिन प्रश्र पत्र को थाने से लेकर जाएंगे। शनिवार को कोतवाली, गंज, बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों की गोपनीय सामग्री वितरित होगी। पहले दिन जिला मुख्यालय से लगे थाने को छोड़कर सभी थानों के अंतर्गत आने वाले केंद्रों की गोपनीय सामग्री वितरित हुई है। गोपनीय सामग्री वितरण में बारीकी से पारदर्शिता बरती जा रही है। 
127 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
जिले में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 4 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 7 केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 फरवरी और हाईस्कूल की 13 फरवरी से शुरू होगी। कक्षा 10वीं में कुल 18 हजार 821 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं कक्षा 12वीं में कुल 14 हजार 544 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 
11 परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहेंगे सुरक्षाकर्मी
जिन परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, उन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। केंद्र अध्यक्षों द्वारा भी इन परीक्षा केंद्रों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जेमर लगाने के साथ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के भीतर केंद्र अध्यक्षों को भी मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रखा गया है। किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। नकलचियों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते भी बनाया गए। इन उड़नदस्तों द्वारा सघन निरीक्षण किया जाएगा। जिला स्तर पर उड़नदस्ते में जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, उत्$कष्ट विद्यालय प्राचार्य, सहायक आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। ब्लाक स्तर पर भी उड़नदस्ते बनाए गए हैं। 
इनका कहना…
10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए शुक्रवार को गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। शनिवार को भी कुछ केंद्रों के लिए सामग्री दी जाएगी।
भूपेंद्र वरकड़े, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button