Betul News : भारी मात्रा में देशी एवं अग्रेजी शराब जप्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul News: Huge quantity of Indian and foreign liquor seized, police arrested one accused.

Betul News : बैतूल जिले के मुलताई थाना पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय करते हुये  एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस के मुताबिक 5 फरवरी  को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कामथ मे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के गरज से काले रंग थैले मे शराब लेकर खडा है की सूचना पर तस्दीक हेतू हमराह स्टाफ एवं राहगीर पंचान आकाश पिता मिट्ठु मोहबे उम्र 26 साल निवासी चिखली कला, उमेश पिता पंजाबराव सुपटकर उम्र 38 साल निवासी परमंडल को सुचना से अवगत कराकर रवाना होकर कामथ पहुचा जहाँ एक व्यक्ति एक घर के सामने काले रंग का सफेद धारी वाला थैला लिये खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।   हमराह स्टाफ घेराबंदी कर युवक को पकडा जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजकुमार पिता श्रीराम दुलारे जैसवाल उम्र 50 साल निवासी कामथ का रहना बताया।   
बैग की तलाशी लेने पर बैग मे अवैध देशी एवं अग्रेजी शराब के180 ml के 99 क्वार्टर, 90 ml के 6 क्वार्टर,375 ml के 3 बाटल ,750 ml की 03 बाटल एवे 03 बीयर की केन कुल 23.295 लीटर किमती 17347 रुपये पायी गई। राजकुमार जैसवारल  से  उक्त  शराब रखने के संबंध मे लायसेंस पूछा तो नही होना बताया।  आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से उक्त मशरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को न्यायालय मे उपस्थित होने का सूचना नोटिस तामिल किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका 
 उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि मोनिका पटले,सउनि एम.एल.गुप्ता,प्र.आर. गजराज अजनेरिया,प्र आर पुष्पा धुर्वे, आर. रोहित आर.गोपाल, आर. सेवाराम की मुख्य भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button