IND vs NZ 2nd T20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार और ईशान ने खेली तूफानी पारी

IND vs NZ 2nd T20: India beat New Zealand by 7 wickets, Suryakumar and Ishan played stormy innings

IND vs NZ 2nd T20 :  शुक्रवार को रायपुर के शहीन वीर नारायण स्टेडियम भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया है। इस सीरीज में भारत की लगातार दूसरी जीत हुई है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाये। भारत को 209 रन का लक्ष्य दिया गया।

लक्ष्य को पूरा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम टीम ने 15.2  ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बना लिए। भारत की शुरूआत कुछ ठीक नही रही। ओपनिंग बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सूर्यकुमार यादव और इशान किशन की तूफानी पारी खेली है। सूर्यकुमार ने 37 बॉल में नाबाद 82 रन बनाए है। वही ईशान किशन ने 32 बॉल में 76 रन ठोके है। दोनों के बीच 122 रन की पार्टनरशिप हुई है। शिवम दुबे 18 बॉल में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button