IND vs NZ 1st T20I Highlights: टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने 84 रन की शानदार पारी खेली
IND vs NZ 1st T20I Highlights: India beat New Zealand by 48 runs in the T20 match, Abhishek Sharma played a brilliant innings of 84 runs.
IND vs NZ 1st T20I Highlights : बुधवार को नागपुर के VCA स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी -20 मैच खेला गया। पहले मैच में भारत की शानदार जीत हुई है। भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया है। पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल में 84 रन की विस्फोटक बल्लेबाजी की गई।रिंकू सिंह ने 20 बॉल में 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

रन टारगेट को पूरा करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड टीम की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बनाये। ग्लेन फिलिप्स ने 40 बॉल में 78 रन की पारी खेली। मार्क चैपमैन ने 24 बॉल में 39 रन बनाए।




