Gold- Silver Price  19 January 2026 :  सोना-चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी, रिकॉर्ड 3 लाख पर पहुँची चांदी, सराफा बाजार में सन्नाटा 

Gold-Silver Price 19 January 2026: Huge increase in the prices of gold and silver, silver reaches a record Rs 3 lakh, silence in the bullion market.

Gold- Silver Price  19 January 2026:  भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है।  19 जनवरी 2026  दिन बुधवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है।  (Gold- Silver Price)  सोने की कीमत 1 लाख  10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख  प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार  को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 143978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 143401 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम  131884 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 107984 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 84227 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।   999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 94 हजार 900 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा
बैतूल। विवाह समारोह शुरू होने के लिए चंद दिन शेष रह गए है। विवाह समारोह के पहले खरीददारी के लिए बाजार में रौनक रहती थी, लेकिन इस बार सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। सोने-चांदी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से इसका असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। आमनागरिकों ने तो सराफा बाजार से किनारा कर लिया है। अब सोने-चांदी के आभूषण के आभूषण खरीदना हर किसी के वश की बात नहीं है। सोने के दाम 1 लाख 45 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2 लाख 94 हजार 999 रूपए प्रति किलो से अधिक पर पहुंच गई है। बढ़ते दामों के कारण सराफा बाजार में खरीदी बेहद कम हो गई है। अब बाजार में वहीं लोग दिख रहे है जिनको सोना-चांदी खरीदना बेहद जरूरी है। ऐसे लोग भी अब कम ग्राम के आभूषण खरीदी कर काम चला रहे है। कुल मिलाकर आभूषण के वजनों में समझौता करना पड़ रहा है। मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों के लिए आभूषण खरीदना अब सपने जैसा हो गया है। विाह सीजन शुरू होने के पहले सराफा बाजार में रौनक देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार रौनक गायब है। शहर के बड़े-बड़े ज्वेलर्स शोरूम जहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, वहां पर भी भीड़ पूरी तरह से गायब नजर आ रही है। 
उधारी का गणित भी बदला
सराफा बाजार में कई लोग बड़े स्तर पर उधारी में भी व्यापार करते है, लेकिन वर्तमान हालातों में उधारी का गणित भी बंद हो गया है। व्यापारी अब उधारी में आभूषण देने से मना करने लगे है। कई व्यापारी अब शर्त यह रख रहे है कि खरीददार जिस दिन भुगतान करेगा। उसी दिन के भाव के अनुसार राशि ली जाएगी। कुल मिलाकर उधारी का काम-काज भी प्रभाववित हुआ है। यह सोने-चांदी के बढ़ते दामों के कारण हुआ है। इसका असर विवाह की तैयारियों पर भी दिर्खा दे रहा है। विवाह का मुहूर्त नजदीक के लेकिन लोग ज्वेलरी नहीं खरीद पा रहे है, जिन लोगों ने पहले से ज्वेलरी खरीद कर रखी है वहीं लोग फायदे में है। 
फरवरी माह से शुरू होगें विवाह समारोह
फरवरी माह से विवाह समारोह की शुरूआत हो जाएगी। लोग विवाह समारोहों को लेकर इसलिए परेशान है कि सोना-चांदी ने सबका बजट बिगाड़ दिया है। फरवरी में विवाह की 4, 5, 6, 10, 12, 14, 20, 24, 25, 26 तारीख के शुभ मुहर्त है। विवाह समारोह शुरू होने के लिए अब चंद दिन शेष रहगए है। लोग विवाह समारोह की तैयारी में जुट गए है लेकिन ज्वेलरी ने सबको चिंता में डाल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button