MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सचिवों को दी बड़ी सौगात, मिलेगा यह लाभ

MP News: Chief Minister Mohan Yadav gave a big gift to the secretaries of the state, they will get this benefit.

Oplus_131072

MP News : मध्य प्रदेश में पंचायत सचिवों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। भोपाल दशहरा मैदान में आयोजित पंचायत सचिव सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के वेतन में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान के तहत वेतन दिया जाएगा। रिटायरमेंट की उम्र भी बढ़कर 62 वर्ष कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बस्ती है। प्रगति के लिए गांव की समृद्धि जरूरी है। गांव में विकास के लिए पंचायत सचिव परमेश्वर का काम कर रहे है। सचिवों को 13 सितंबर 2023 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

समयमान वेतनमान को लेकर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। पंचायत सचिव को विशेष भत्ता भी दिया जाएगा। किसी पंचायत सचिव की मृत्यु होने के बाद परिजनों को दिए जाने वाली डेढ़ लाख रुपए की राशि  अनुकंपा नियुक्ति के बाद वापस नहीं लिए लायेगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सचिवों में खुशी की लहर है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button