Betul Bjp News : 70 साल तक सत्ता में रहकर आदिवासी जिले को इलाज तक नहीं दे पाई कांग्रेस, अब मेडिकल कॉलेज पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है : विकास-विक्रम
Betul BJP News: Despite being in power for 70 years, Congress could not even provide medical treatment to the tribal district, now it is misleading the public by spreading lies about the medical college: Vikas-Vikram

Betul Bjp News : भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा एवं विक्रम वैध ने प्रेस रिलीज मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर झूठ परोसने का आरोप लगाते हुए कहाँ PPP मोड़ पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठ अब बर्दाश्त के बाहर है। देश पर करीब 70 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस मेडिकल कॉलेज तो दूर, आदिवासी और पिछड़े जिलों को एक ढंग का अस्पताल तक नहीं दे पाई, और आज वही पार्टी बैतूल जैसे आदिवासी जिले में झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि PPP मॉडल पर बनने वाला मेडिकल कॉलेज जनता की भलाई के लिए नहीं बल्कि कमाई के लिए है, जबकि सच्चाई यह है कि यह मेडिकल कॉलेज गरीबों के लिए संजीवनी साबित होने जा रहा है।
यहां गरीब जनता का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा और बैतूल जिले के 12 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड धारकों को भी निःशुल्क इलाज मिलेगा। जो लोग आयुष्मान योजना में शामिल नहीं हैं, उनके लिए भी इलाज की दरें सरकारी दर सूची के अनुसार होंगी, जो अन्य निजी अस्पतालों से लगभग 75% तक कम हैं।
सवाल यह है कि जिन्हें अपने 70 साल के शासन में जनता की सेहत की चिंता नहीं हुई, उन्हें आज अचानक गरीबों का दर्द कैसे याद आ गया?
और इससे भी बड़ा सवाल यह है कि झूठ फैलाने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वयं जब विधायक थे, तब उन पर रेता और अन्य खनिजों में हिस्सेदारी जैसे गंभीर आरोप लगे। जनता यह भली-भांति जानती है कि उस दौर में जनता का विकास नहीं, बल्कि खुद का और अपनों का विकास प्राथमिकता में रहा।
आज वही लोग, जिनका पूरा राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनविरोधी फैसलों से भरा रहा है, आदिवासी जिले के गरीबों के लिए बनने वाले मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठा रहे हैं। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि कांग्रेस की दोहरे चरित्र वाली राजनीति को भी उजागर करता है।
बैतूल की जनता अब भ्रम में नहीं आने वाली।
यह मेडिकल कॉलेज बनेगा, गरीबों के लिए बनेगा और आदिवासी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देगा।
झूठ, अफवाह और डर की राजनीति करने वालों को जनता करारा जवाब देगी।
इसके साथ ही VB-G RAM G Bill पर कांग्रेस अध्यक्ष भी झूठ का पुलिंदा परोसा गया जबकि जो बताया गया उसके विपरीत 100 की जगह 125 दिवस रोजगार एवं 15 दिन की जगह 7 दिन मे भुगतान,के साथ यह बिल Rural Infrastructure, Livelihood Creation, Skill Development और Productive Assets पर फोकस करता है। इसका लक्ष्य 2047 तक ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बनाना है।



