Betul News Today : थाना कोतवाली पुलिस ने केबल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul News Today: Kotwali police station arrested the accused of cable theft.
Betul News Today : बैतूल कोतवाली पुलिस ने केबल चोरी का खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिकब 7 जनवरी को फरियादी राममोहन पिता सोमराज मालवीय, उम्र 46 वर्ष, निवासी गेंहुरास, थाना कोतवाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 6 जनवरी को उनके घर के सामने आंगन में खंभे पर लगाने हेतु रखा काले रंग का बिजली का केबल वायर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40,000 है। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपक मालवीय पिता बेनीलाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सलैया, थाना सारणी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जप्ती सामग्री
आरोपी के पास से काले रंग का केबल वायर, कीमत लगभग 40,000 रुपये, एक बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, कीमत लगभग 70,000 रुपये, एक पीले रंग की रस्सी, कीमत लगभग 200 रुपये है जिसे जप्त किया है।
आरोपी को पकड़ने में इनकी रही भूमिका
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उनि नरेन्द्र उईके, सउनि अजय अजनेरिया, प्र.आर. 170 दीवान एवं आर. 83 अनिल बेलवंशी की सराहनीय भूमिका रही।



